भारत
BSF ने तस्करी के प्रयासों को किया नाकाम, क्वाडकॉप्टर और हेरोइन बरामद
jantaserishta.com
5 Nov 2025 8:34 PM IST

x
सीमा सुरक्षा बल के हाथ बड़ी सफलता लगी है.
अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब सीमा पर दो अलग-अलग अभियानों में सीमा पार तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर दिया।
बीएसएफ के जवानों ने बागरियान (अमृतसर) के पास एक क्षतिग्रस्त असेंबल्ड क्वाडकॉप्टर बरामद किया। इसके साथ ही बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ वान (तरनतारन) के पास हेरोइन का एक पैकेट जब्त किया। बीएसएफ की तरफ से बताया गया कि ये कार्रवाइयां देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ ने फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया। आईसीपी अटारी पर बीएसएफ ने कार्गो बिल्डिंग की छत से 1 डीजेआई माविक 4 प्रो ड्रोन बरामद किया, जिसके बारे में संदेह है कि प्रभावी ड्रोन-रोधी उपायों के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अन्य अभियान में फाजिल्का के गहलेवाला गांव में 1 पैकेट हेरोइन (कुल वजन 626 ग्राम) बरामद किया गया।
विश्वसनीय इलेक्ट्रॉनिक प्रतिवादों के साथ सतर्क बीएसएफ जवानों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने पाकिस्तान स्थित मादक पदार्थ तस्करों को करारा झटका दिया और भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हवाई मार्गों का उपयोग करने के उनके नापाक मंसूबों को विफल कर दिया।
इससे पहले पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया था। बीएसएफ ने विभिन्न अभियानों में हथियार, गोलियां, ड्रोन और नशीला पदार्थ बरामद किया, जबकि एक भारतीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
बीएसएफ के अनुसार, यह कार्रवाई इंटेलिजेंस-आधारित समन्वित अभियानों की श्रृंखला के तहत की गई। गुरदासपुर जिले में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, फिरोजपुर जिले में की गई एक अन्य कार्रवाई में 16 जिंदा कारतूस और एक तलवार जब्त की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





