
न्यूज़ क्रेडिट: जागरण
अखनूर: जिला जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर सेक्टर के कानाचक्क इलाके में देर रात 11 बजे के करीब पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ का प्रयास किया। सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही देख लिया। ड्रोन को गिराने के लिए जवानों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की परंतु वह सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहा। हालांकि ड्रोन देखे जाने के बाद रात से मंगलवार सुबह तक पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। ऐसी सूचनाएं हैं कि सर्च आपरेशन में किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया। पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था। IED को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से डिफ्यूज किया गया है, मामला दर्ज किया गया है। pic.twitter.com/gluFfFw7dR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





