भारत
बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों को गोलीबारी कर खदेड़ा, 25 किलो हेरोइन बरामद
jantaserishta.com
21 Dec 2022 12:04 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रग्स भेजने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी तस्करों को बीएसएफ ने गोलीबारी कर खदेड़ दिया। घटना के बाद तलाशी अभियान में करीब 25 किलो संदिग्ध हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार करीब 1 बजकर 50 मिनट पर गश्त कर रहे जवानों ने पंजाब के फाजिल्का जिले के गट्टी अजायब सिंह गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा पर लगी बाड़ के दोनों ओर तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के आगे पाकिस्तानी तस्करों पर गोलीबारी की। हालांकि तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
बीएसएफ ने बताया कि इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया। प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने गांव गट्टी अजायब सिंह के पास सीमा बाड़ के आगे और अपनी तरफ पीले टेप में लिपटे हेरोइन के 4 पैकेट बरामद किए।
वहीं पूरे क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान, सैनिकों ने पीले टेप में लिपटी प्रतिबंधित हेरोइन के 21 पैकेट और बरामद किए। इसके अलावा सीमा पर बाड़ के आगे 12 फीट लंबाई का 1 पीवीसी पाइप और 1 शॉल भी मिला। फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





