भारत

BSF ने पाक ड्रोन पर की गोलीबारी, 6 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

jantaserishta.com
27 March 2023 4:59 PM IST
BSF ने पाक ड्रोन पर की गोलीबारी, 6 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद
x
तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से जवानों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 6 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। जप्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
बीएसएफ ने बताया कि रविवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर के गांव तूर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की घुसपैठ देखी। इसके बाद निर्धारित अभ्यास के अनुसार जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सोमवार सुबह को पूरे क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान, बीएसएफ जवानों ने सफेद रंग के 6 पैकेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पैकेट में करीब 6.275 किलोग्राम हेरोइन पाई गई। जप्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
बताया जा रहा है कि जप्त की गई मोटरसाइकिल तस्करों की है जो संभवत: हेरोइन की खेप लेने आए थे। फिलहाल आसपास के इलाकों में अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story