भारत
BSF ने पाक ड्रोन पर की गोलीबारी, 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद
jantaserishta.com
7 March 2023 11:59 AM IST

x
DEMO PIC
पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से जवानों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 2.640 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि देर रात बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के गांव सादो गाजी के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की घुसपैठ देखी। इसके बाद निर्धारित अभ्यास के अनुसार जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सोमवार को पूरे क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान, बीएसएफ जवानों ने पीले रंग के टेप से लिपटे हेरोइन के दो पैकेट जिनका बजन 2.640 किग्रा था, बरामद किए। जब्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। वहीं आसपास के इलाकों में अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Tagsबीएसएफपाक ड्रोनड्रोनपाकिस्तानी तस्करपाकिस्तानी ड्रोनपाकिस्तानbsfpak dronedronepakistani smugglerpakistani dronepakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





