भारत

BSF परीक्षा रद्द, अभ्यर्थी गुस्से में सेंटर के बाहर करने लगे हंगामा

jantaserishta.com
2 Sept 2026 4:58 PM IST
BSF परीक्षा रद्द, अभ्यर्थी गुस्से में सेंटर के बाहर करने लगे हंगामा
x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: कानपुर में एक परीक्षा सेंटर पर बीएसएफ की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने आई. पेपर लीक का आरोप लगाकर छात्रों ने जमकर हंगामा कर दिया. कानपुर के चकेरी इलाके में श्याम नगर में एमडी इन्फोटेक में बीएसएफ की परीक्षा थी जिसे 3 शिफ्टों में आयोजित किया गया था लेकिन पहली शिफ्ट में ही छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया. इसके बाद से मामला पुलिस तक पहुंचा और वह जांच के लिए सेंटर पर पहुंची और बच्चों को समझाया. हालांकि, हंगामा को देखते हुए बाद में परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया.
छात्रों का आरोप था की परीक्षा में दो से तीन बार उनसे पेपर सेट के बारे में पूछा गया, कई बार सिस्टम बंद हुआ जबकि एक दो छात्रों का पेपर लगातार चल रहा था वह मोबाइल से देख कर पेपर सॉल्व कर रहे थे.
इस तरह के आरोपों के साथ छात्रों ने सेंटर पर हंगामा कर दिया. इसके बाद पुलिस को कॉल किया गया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन छात्रों का गुस्सा 7वें आसमान पर था. पुलिस के सामने की छात्रों ने जमकर नारेबाजी की.
पुलिस प्रशासन ने संस्थान से बात करने के बाद केंद्र के बाहर तीनों शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल करने का नोटिस लगा दिया लेकिन छात्र इस पर आड़े रहे की हमको लिखित रूप में दिया जाए.एडीसीपी शिवा सिंह का कहना है केंद्र पर बीएसएफ की परीक्षा थी इसमें कुछ छात्रों ने परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत करके हंगामा किया. अब परीक्षा कैंसिल कर दी गई है 18 सितंबर को दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. एडीसीपी शिवा सिंह ने कहा इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल होने से सेंटर पर सिस्टम डाउन हुए थे. छात्रों की अगली परीक्षा 18 सितंबर को होगी. बीएसएफ की साइट पर इसके लिए मेल आ गई है. बाकी मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story