
x
Punjab पंजाब: बॉर्डर इलाके में बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीएसएफ ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में एक ड्रोन और हेरोइन की खेप बरामद की है। इन दोनों कार्रवाइयों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सीमा की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ की निगरानी कितनी मजबूत है। फिलहाल इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है। पहला मामला तरनतारन जिले के बॉर्डर गांव खेमकरन के पास का है। यहां बीएसएफ ने इंटेलिजेंस के आधार पर एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया। खेतों में छुपा कर रखा गया डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल का ड्रोन जवानों ने तलाश कर निकाला।
दूसरी बरामदगी अमृतसर जिले के मोडे गांव में हुई। यहां बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग को पहले से ही पुख्ता जानकारी मिल गई थी कि इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने वाली है। जानकारी मिलते ही जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और काफी तलाश के बाद एक पैकेट बरामद किया। इस पैकेट में करीब 1.120 किलोग्राम हेरोइन थी। तस्कर लगातार ऐसे रास्तों से इसकी तस्करी करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन तुरंत कार्रवाई और लगातार पेट्रोलिंग की वजह से यह खेप भी जवानों के हाथ लग गई।
इन दोनों घटनाओं के बाद एक बात साफ है कि बीएसएफ लगातार बॉर्डर पर होने वाली हर हलचल पर नजर रखे हुए है। चाहे रात में होने वाली छोटी-सी आवाज हो या खेतों में कोई अनजान हलचल, बीएसएफ की टीमें हर चीज पर ध्यान दे रही हैं। इस तरह की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी बॉर्डर इलाकों से इस तरह की चीजें बरामद की जा चुकी हैं।
इससे पहले बीएसएफ ने तरनतारन सेक्टर में दो तस्करों को पकड़ा था, जिनके पास से पिस्टल के पार्ट्स, मैगजीन और तीन कारतूस मिले थे, जिन्हें तुरंत पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। दूसरी कार्रवाई गुरदासपुर सेक्टर में हुई थी, जहां बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने मिलकर दो तस्करों को पकड़ा और उनके पास से ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 2.55 किलो हेरोइन बरामद की थी।
Tagsबीएसएफ कार्रवाईपंजाब बॉर्डर सुरक्षाड्रोन बरामदगीहेरोइन तस्करीतरनतारन पुलिसअमृतसर हेरोइनगुरदासपुर ऑपरेशनसीमा निगरानीड्रग्स बरामदगीतस्कर गिरफ्तारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





