भारत
बीएसएफ ने बॉर्डर पर मनाई दिवाली, पाकिस्तान रेंजर्स को भेंट की मिठाई
jantaserishta.com
25 Oct 2022 11:38 AM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बॉर्डर पर दिवाली मनाई। इस मौके पर भारत-पाकिस्तान की अलग अलग अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर शांति व सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए जवानों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। दोनों देशों के जवानों ने इस अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भीं दीं। बीएसएफ ने बताया कि दिवाली के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स ने गुजरात, राजस्थान और पंजाब के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट की। इस अवसर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी मिठाई भेंट करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
दिवाली पर ये कार्यक्रम राजस्थान के बाड़मेर जिले के मुनाबाओ, गदरा, केल्नोर, सोमरार और गुजरात के बनासकांठा और कच्छ जिले सहित पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर हुआ। इसके अलावा भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी जवानों ने इसी तरह मिठाइयों का अदान-प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। ये परंपरा कई सालों इसी तरह से चली आ रही है।
बीएसएफ ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के त्योहारों पर इस तरह मिठाई के आदान-प्रदान और शुभकामनांए देने से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। इसके साथ ही सीमा के दोनों ओर तैनात बलों के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





