भारत
BSF ने फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा
jantaserishta.com
10 March 2023 10:16 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर से लगी भारत-पाकिस्तान सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। ये शख्स भारत-पाक की अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था। बता दें कि बीएसएफ ने दो दिनों के भीतर ये दूसरी गिरफ्तारी की है। बीएसएफ ने बताया कि 9-10 मार्च की देर रात बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीओपी तीरथ के क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया है। घुसपैठिए ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घुसपैठिए को पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुद को जिला खैबर, पाकिस्तान का निवासी बताया है। फिलहाल पकड़े गए शख्स से पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि गुरुवार को भी पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया था। दो दिनों में बीएसएफ जवानों ने दूसरी घुसपैठ को नाकाम किया है।
Tagsबीएसएफफिरोजपुर सेक्टरपाकिस्तानी घुसपैठिएपाकिस्तानBSFFirozpur SectorPakistani InfiltratorsPakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





