भारत

BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हथियारों का जखीरा पकड़ा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 March 2022 11:57 AM IST
BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हथियारों का जखीरा पकड़ा, मचा हड़कंप
x

नई दिल्ली: फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी सम्मेके के नजदीक सरहद पर सीमा सुरक्षा बल और एसएफटी की टीम ने पाकिस्तान से आया आधुनिक हथियारों का जखीरा पकड़ा है। इसमें पांच एके47 राइफल, दस मैगजीन, अमेरिका की बनी तीन कोलट -8 राइफल, छह मैगजीन, पांच पिस्तौल, दस मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल है।

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान से एक ड्रोन भारत की सीमा में घुस आया था। मंगलवार-बुधवार की आधी रात करीब 2.50 बजे ड्रोन पाकिस्तान की ओर से बीओपी हवेलियां भेजा गया। बीएसएफ ने लगभग 19 राउंड फायर कर ड्रोन को गिरा दिया था। ड्रोन चीनी कंपनी द्वारा निर्मित था और इसका मॉडल वीएम 3315 था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story