भारत

BSF का एक्शन, 1.44 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ 2 तस्करों को दबोचा

jantaserishta.com
3 March 2023 1:21 PM IST
BSF का एक्शन, 1.44 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ 2 तस्करों को दबोचा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा पार से की जा रही सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जवानों ने भारत-बांग्लादेश की सीमा से 1.44 करोड़ रूपए के मूल्य के 22 सोने के बिस्कुट के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि गुरुवार को एक विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जवानों ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सीमाचौकी जयंतीपुर में एक बाइक सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ की। जांच में जवानों ने बाइक की कैविटी में छिपाकर रखे गए 22 सोने के बिस्कुट बरामद किए। इनका वजन करीब 2566.21 ग्राम है।
एक अधिकारी के मुताबिक बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कुछ भारतीय नोट भी जब्त किये गए हैं। जांच के बाद बीएसएफ ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि ये सोने के बिस्कुट बांग्लादेश से तस्करी कर भारत में लाए गए थे।
फिलहाल पकड़े गए दोनों तस्करों से आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं ये भी पता लगाया जा रहा है कि ये सोना किसे दिया जाना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story