भारत

बीएसएफ ने भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

jantaserishta.com
10 April 2022 8:01 AM IST
बीएसएफ ने भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
x

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन महिलाओं एवं एक बच्चे समेत छह बांग्लादेशियों को पकड़ा एवं उस पड़ोसी देश के सीमा प्रहरी बल के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक बयान के अनुसार रानघाट एवं जीतपुर सीमा चौकियों पर इस पार आने की कोशिश कर रहे इन छह लोगों को पकड़ा गया।
उन्हें बाद में 24 परगना जिले के इन दो सीमा चौकियों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि उनमें से कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आ रहे थे जबकि कुछ काम की तलाश में आ रहे थे। इन सभी ने दलालों को पैसे दिये थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story