भारत

BSF ने फिर पाक ड्रोन को खदेड़ा, हथियारों की बड़ी खेप बरामद

jantaserishta.com
18 Jan 2023 10:20 AM IST
BSF ने फिर पाक ड्रोन को खदेड़ा, हथियारों की बड़ी खेप बरामद
x
फायरिंग के दौरान जवानों को पास के इलाके में कुछ गिरने की आवाज भी सुनाई दी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब के गुरदासपुर में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को नाकाम किया गया है। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। वहीं तलाशी के दौरान जवानों ने ड्रोन से भेजे गए कई हथियार भी बरामद किए। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 17/18 जनवरी की रात पंजाब के गुरदासपुर जिले के उंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में तैनात बीएसएफ के एक दल ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी। बीएसएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन की आवाज की दिशा में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान जवानों को पास के इलाके में कुछ गिरने की आवाज भी सुनाई दी।
बीएसएफ ने बताया की पूरे क्षेत्र की प्रारंभिक खोज के दौरान गुरदासपुर के बाहरी इलाके में जवानों को खेत में पड़ा हुआ एक पैकेट मिला। इस पैकेट को खोलने पर इसमें से 4 पिस्टल (मेड इन चाइना) 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद हुए। फिलहाल पूरे इलाके में अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एक अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक बार फिर तस्करों के ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। गौरतलब है कि नए साल से अब तक गुरदासपुर में 6 बार पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story