भारत

लॉज में BSC छात्रा के साथ रेप, छात्रनेता पर आरोप

Nilmani Pal
9 May 2026 4:08 PM IST
लॉज में BSC छात्रा के साथ रेप, छात्रनेता पर आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। पडरौना शहर की बीएससी की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर एक लॉज में ले जा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा को जब होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर कुछ चोटों के निशान थे। इसके बाद छात्रा को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल भी किया गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

पडरौना कस्बे के एक वार्ड की रहने वाली बीएससी की इस छात्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले छात्र नेता धवन जायसवाल ने बहला फुसला कर एक लॉज में ले गया। इसके बाद पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं छात्रा के होश आने पर उसके शरीर पर वस्त्र नहीं थे, जबकि शरीर पर चोट के निशान थे। इसका विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे गोरखपुर भी ले गया, वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले सुबह पडरौना लाकर छोड़ दिया था। पीड़िता ने आपबीती अपने मां-बाप को बताई।

छात्रा के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, जबकि थाने पर आरोपी को बुलाया गया। कोतवाली में आरोपी ने छात्रा से शादी करने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ न्यायालय में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पर उन्होंने एडीएम के वहां कागजी कार्रवाई पूर्ण भी कराई थी।

Next Story