भारत

10वें फ्लोर से गिरकर BSC के छात्र की मौत

jantaserishta.com
13 April 2023 10:04 AM IST
10वें फ्लोर से गिरकर BSC के छात्र की मौत
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के कौशांबी एरिया स्थित हाईराइज सोसाइटी में बुधवार शाम बीएससी के छात्र की 10वें फ्लोर से गिरकर संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। क्लाउड-9 सोसाइटी में देहरादून निवासी शुभम उप्पल (22 वर्ष) अपनी बहन खुशबू उप्पल के साथ 10वें फ्लोर पर एक फ्लैट में रहता था। शुभम गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम करीब 6 बजे वो अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। सूचना पर स्थानीय लोग जुट गए। वे तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त शुभम के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। शरीर भीगा हुआ था। इसलिए ये माना जा रहा है कि वो बाथरुम से नहाकर निकला होगा। ये भी हो सकता है कि वो बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए आया हो। बहन ने भी पुलिस को यही बयान दिया है कि संभवत: पैर फिसलने से गिरकर उसके भाई की मौत हुई है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जांच का जो नतीजा सामने आएगा, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि हम मृतक की बहन से पूछताछ कर रहे हैं। मृतक के मोबाइल की पड़ताल की जा रही है। ये भी देखा जा रहा है कि फ्लैट पर उस वक्त कोई तीसरा व्यक्ति तो नहीं आया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story