भारत

बीजेपी नेता व पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या, मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Feb 2023 1:04 PM GMT
बीजेपी नेता व पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या, मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
बलिया। बलिया जनपद के रसड़ा पुलिस और सफलता अर्जित करते हुए पूर्व प्रधान भाजपा नेता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित दो अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया। बता दें कि बीते 16 फरवरी को बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत असनवार गांव के निवासी भाजपा नेता और पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब पूर्व प्रधान दो लोगों के साथ रसड़ा से जमानत कराकर बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। मृतक सुरेश वर्मा के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।
इस मामले में पुलिस एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पहले ही चालान न्यायालय कर चुकी है। मंगलवार को मुखबिरी सूचना के आधार पर रसड़ा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक हनुमान मंदिर के पास से मुख्य अभियुक्त सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी पंडितपुरा असनवार थाना गड़वार, बलिया को गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही से आलाकत्ल पिस्टल मय कारतूस आलोक सिंह के खेत से बरामद किया गया। पुनः विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्त देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र स्व विजय शंकर उपाध्याय निवासी ग्राम पंडितपुरा असनवार थाना गड़वार जनपद बलिया को मुखबिरी सूचना के आधार पर मन्दा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा हिमेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अमरजीत यादव, उप निरीक्षक हितेश सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी भैया लाल, बेचन यादव, आशीष यादव, उदय बीर चन्द्र, आशीष यादव, महिला आरक्षी पूजा पाण्डेय, सुषमा यादव शामिल रहे।
Next Story