भारत

BRUTALLY MURDER पिता ही निकला बेटी का कातिल, कॉल डिटेल्स में मिले ये राज़

jantaserishta.com
17 Jun 2024 7:04 PM IST
BRUTALLY MURDER पिता ही निकला बेटी का कातिल, कॉल डिटेल्स में मिले ये राज़
x
पढ़े पूरी खबर
NEW DELHI दिल्ली में रविवार रात तकरीबन 9 बजे के करीब रोहिणी जिले के कंझावला थाने में एक एक लड़की के कत्ल की कॉल मिली. कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम कंझावला के उस खेत में पहुंची जहां से कॉल आई थी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने देखा की खेत में एक लड़की खून से लथपथ हालत में पड़ी है. लड़की के शरीर पर कट के कई निशान थे.
पुलिस ने तुरंत लड़की को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आरोपियों को कड़ने के लिए पुलिस के सामने सबसे पहला सवाल ये था कि वो मृत लड़की की पहचान करे. पुलिस को पता लगा कि लड़की किसी के साथ कैब में कंझावला तक आई थी. फिर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कैब ड्राइवर की डिटेल निकाली और ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर पुलिस की लड़की पहचान कर ली गई.
लड़की दिल्ली के प्रेम नगर इलाके की रहने वाली थी और वारदात के वक्त उसके साथ उसके पिता नंद किशोर में मौजूद थे. फिर पुलिस ने नंद किशोर के मोबाइल की लोकेशन निकाली और फिर नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में नंद किशोर ने अपनी बेटी के कत्ल की बात मानी और बताया कि वह खिड़की में शीशा लगाने का काम करता है और उसने अपनी बेटी का कागज काटने वाले ब्लेड से गला रेतकर मार दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में नंद किशोर ने कहा कि उसकी बेटी अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर वह हमेशा झगड़ा करती थी. इसकी वजह से गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story