भारत

बेरहमी से पिटाई! महिला ने ई-रिक्शा चालक पर की थप्पड़ों की बरसात, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Aug 2022 3:08 PM IST
बेरहमी से पिटाई! महिला ने ई-रिक्शा चालक पर की थप्पड़ों की बरसात, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला ने 90 सेकंड के अंदर ई-रिक्शा चालक को सरेआम 17 बार थप्पड़ मारे.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने ई-रिक्शा चालक की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर डाली, क्योंकि उसका रिक्शा महिला की कार से टच हो गया था. गुस्साई महिला ने ई-रिक्शा चालक को रोका, फिर कमीज पकड़कर उसे कार के पास लाई और फिर ताबड़तोड़ चांटे मारती रही. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बताया जा रहा है कि महिला ने 90 सेकंड के अंदर ई-रिक्शा चालक को सरेआम 17 बार थप्पड़ मारे. वहां कई लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी महिला को रोकने की कोशिश नहीं की.
इस दौरान ई-रिक्शा चालक महिला से कुछ भी नहीं बोलता. बस उससे पिटता रहता है. इतना ही नहीं, पीड़ित से महिला ने पैसे और मोबाइल भी छीन लिया. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक को इस तरह थपप्पड़ मारने वाली महिला बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य है.
वहीं, कुछ लोग इसका वीडियो बनाते दिखे. यहीं मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि अब वायरल हो चुका है.
सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story