
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
ट्रक से दो बोरी गेहूं चुराने के आरोपी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है.
चंडीगढ़: पंजाब के मुक्तसर जिले में ट्रक से दो बोरी गेहूं चुराने के आरोपी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. एजेंसी के मुताबिक आरोपियों को पुलिस कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन इससे पहले आरोपियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. उसे ट्रक के बोनट से बांधकर पुलिस थाने ले जाया गया.
इस घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स रस्सी से बंधा हुआ नजर आ रहा है, जबकि उसके बगल में ट्रक ड्राइवर का एक हेल्पर बैठा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हेल्पर से एक अन्य अज्ञात व्यक्ति यह कहते हुए सुना गया कि आरोपी ने 2 बोरी गेहूं चुराए हैं, इसलिए इसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है.
वहीं मुक्तसर पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना से संबंधित दो वीडियो मिले हैं. एक वीडियो में व्यक्ति को ट्रक से गेहूं की बोरियां चुराते देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में उसी व्यक्ति को ट्रक के बोनट से बांध कर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. मुक्तसर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





