
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीट रहा है.
कोलकाता: कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक ने बेजुबान कुत्ते के साथ क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक आदमी कुत्ते को जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीट रहा है. वह यहीं नहीं रुकता, इसके बाद वह कुत्ते को डंडे जैसी वस्तु से भी पीटता दिख रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अनिल प्रसाद के रूप में हुई. जिसे पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि वीडियो के परिणामस्वरूप नाराज लोगों से हमें इस बाबत कई मैसेज भेजे गए. एक एनजीओ ने भी पत्र के माध्यम से शिकायत दी थी. जिसके आधार पर एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया और थाने की एक टीम ने घोष लेन निवासी अनिल प्रसाद (50) को कल शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनके घर से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जिस कुत्ते की पिटाई की गई वह एनजीओ के पास सुरक्षित है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





