भारत

छात्र संग हुई बर्बरता: नाजुक अंग से बांध दी थी ईंट, दरिंदा दबोचा गया

jantaserishta.com
10 May 2024 1:06 PM IST
छात्र संग हुई बर्बरता: नाजुक अंग से बांध दी थी ईंट, दरिंदा दबोचा गया
x
आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
कानपुर: कानपुर के काकादेव में छात्र से अमानवीय व्यवहार करने में शामिल एक और दरिंदे को काकादेव पुलिस ने गुरुवार को औरैया से गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ के दौरान उसने कई जानकारी दी। आरोपित ने इस दौरान वीडियो बनाया था। डीसीपी सेन्ट्रल के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
बीते रविवार को सोशल मीडिया पर सात वीडियो वायरल हुए थे। इसमें इटावा के छात्र के साथ दूसरे युवक मिलकर अमानवीय व्यवहार करते दिखे। छात्र को जलाने का प्रयास किया गया। उसे नग्न कर प्राइवेट पार्ट पर ईंट लटका दी गई। उसके साथ मारपीट की गई। मामले में डीसीपी सेन्ट्रल की क्राइम ब्रांच और काकादेव पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है। डीसीपी सेन्ट्रल के मुताबिक, इसमें एक बाल अपचारी औरैया का रहने वाला है। उसे पुलिस टीम ने गुरुवार को वहीं से गिरफ्तार किया।
बाल अपचारी ने पूछताछ में बताया कि उसने तन्मय, शिवा और केशव के कहने पर वीडियो बनाया था। इन लोगों ने कहा था कि अगर छात्र ने रुपये वापस नहीं किए तो इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। बाल अपचारी ने जानकारी दी कि जब वीडियो बन गए तो तीनों आरोपितों ने सारे वीडियो अपने फोन पर ट्रांसफर करा लिए थे। आरोपित के मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दिए। बताया कि छात्र ने इस तरह से कई लोगों के पैसे ऑनलाइन एविएटर गेम में लगाए थे और वह हार गया। बहुत लोग पैसे वापस पाने के लिए उसे फोन करते थे।
डीसीपी सेन्ट्रल आरएस गौतम ने बताया कि एक और आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story