भारत
4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 80 साल का बुजुर्ग निकला दरिंदा
jantaserishta.com
23 March 2025 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 80 वर्षीय व्यक्ति को अपने पड़ोस की चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना नरसेना पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई, जब बच्ची शनिवार शाम को अपने दादा के घर की छत पर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाश करने पर उसके परिवार ने बगल के घर से उसकी चीखें सुनीं, जहां 80 वर्षीय व्यक्ति रहता था. अधिकारी ने बताया कि परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने व्यक्ति को बच्ची के साथ 'आपत्तिजनक स्थिति' में पाया, बच्ची के गुप्तांगों से खून बह रहा था.
पुलिस अधीक्षक (शहर) शंकर प्रसाद ने कहा, 'नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.' उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





