भारत

जेल में क्रूरता: अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप

jantaserishta.com
29 Dec 2022 6:25 PM IST
जेल में क्रूरता: अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश की राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल के एक अंडरट्रायल कैदी पर जेल नंबर 7 के अंदर साथी कैदियों ने कथित तौर पर हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि साथी कैदियों ने उसका कुकर्म भी किया। पीड़ित का आरोप है कि जेल प्रशासन शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था और उसके परिवार वालों को उससे मिलने नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, उसकी हालत जब ज्यादा खराब हुई तो उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए कैदी को लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
अब पीड़ित के परिजनों ने इस संबंध में हरि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक व्यक्ति ने कहा कि मेरे भतीजे को 8 दिसंबर को द्वारका अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसे तिहाड़ जेल में जेल नंबर 7 में रखा गया था। वह मुझसे मिलना चाहता था लेकिन जेल अधिकारियों ने हमें उससे मिलने नहीं दिया।
27 दिसंबर को मुझे जेल प्रशासन ने बताया कि उसे लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने मुझे बताया कि जेल के अंदर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और साथी कैदियों ने उसका अप्राकृतिक कुकर्म भी किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
आईएएनएस ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी आधिकारिक टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story