भारत

जंगल में हैवानियत, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
5 April 2025 6:00 PM IST
जंगल में हैवानियत, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह
x

सांकेतिक तस्वीर

तीन दिनों तक पीड़िता को होश नहीं आया.
रांची: झारखंड के रांची में शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपियों ने जंगल ले जाकर दरिंदगी की. इसके बाद वहीं छोड़कर भाग गए. इस मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना रांची के सिल्ली की है. यहां एक अधेड़ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. दोनों मिलकर 1 अप्रैल को नाबालिग के साथ रेप किया. आरोपियों ने हैवानियत की हदें इस कदर पार कर दीं कि नाबालिग तीन दिनों तक बेहोश रही.
दरअसल, मंगलवार को पीड़ित नाबालिग लड़की अकेले ही स्वर्णरेखा नदी के पास नहाने के लिए गई थी. दोनों आरोपियों ने देखा तो वे लड़की के पास पहुंचे और उसे जंगल की तरफ सुनसान जगह पर ले गए, जहां दोनों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया.
इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई. जब पीड़िता काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि जंगल में पीड़िता के कुछ कपड़े मिले हैं. इसके बाद वे खोजबीन करते हुए जंगल पहुंचे, जहां पर पीड़िता अचेत अवस्था में मिली. परिजन उसे लेकर घर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की. तीन दिनों तक पीड़िता को होश नहीं आ सका. पुलिस ने इस मामले में शख्त कार्रवाई करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
शुक्रवार को जब लड़की को होश आया, तब उसका बयान दर्ज किया जा सका. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों के नाम गिरधारी महतो और वीरभद्र गोस्वामी है, जो सिल्ली और उसके आसपास के रहने वाले हैं. इस पूरे मामले के संबंध में रांची के SP ग्रामीण का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story