भारत
दरिंदगी की हदें पार...विवाहिता का किया अपहरण, नदी किनारे लूटी इज्जत
jantaserishta.com
16 March 2026 8:07 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
मुंबई: महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. पिंपलनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिवरा पहाड़ी गांव में एक 17 साल की विवाहिता के साथ दरिंदगी की गई. आरोपी ने रेप के बाद उसे गांव की सार्वजनिक चावड़ी (चौपाल) के खंभे से बांधकर फरार हो गया.
पीड़िता 10 मार्च की रात अपने पति के साथ घर में सो रही थी. गर्मी ज्यादा होने की वजह से उनके घर का दरवाजा खुला था. इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक पहले घर में घुसा और फिर पीड़िता का मुंह दबाकर उसे जबरन उठाकर नदी किनारे ले गया.
आरोपी ने नदी किनारे पर पीड़िता का बलात्कार किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को गांव के बीचों-बीच स्थित चावड़ी (चौपाल) पर ले आया. वहां उसने पीड़िता को एक खंभे से बांध दिया और खुद मौके से भाग निकला. पीड़िता बेहोशी की हालत में रात भर वहीं बंधी रही.
सुबह जब गांव के लोग वहां जमा हुए, तब ये भयानक मंजर देखकर हैरान रह गए. पीड़िता ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन शुरुआत में कोई उसे बचाने आगे नहीं आया. फिर सरपंच और पीड़िता के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की.
घटना के सदमे में डूबी पीड़िता ने दो दिन बाद हिम्मत जुटाई और अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. आरोपी की पहचान वैभव गीताराम पटेकर के रूप में हुई है.
पिंपलनेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी वैभव पटेकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस ने कहा, 'जैसे ही हमें इस घटना की शिकायत मिली, हमने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बयान के आधार पर जांच जारी है. आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





