भारत

सिर्फ 'टच' होने पर हैवानियत! बेरहमी से कत्ल, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
18 Oct 2025 11:55 AM IST
सिर्फ टच होने पर हैवानियत! बेरहमी से कत्ल, इलाके में हड़कंप
x
फैली सनसनी.
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार देर शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क पर मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली. फंदपुरी चौकी क्षेत्र में कार सवार युवकों ने पिकअप चालक की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, खेड़ा अफगान गांव निवासी 30 साल के हामिद अली अपनी पिकअप में लकड़ी भरकर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में कार सवार युवकों से छू जाने पर विवाद हो गया. विवाद के बाद कार सवारों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और हामिद का पीछा करने लगे.
फंदपुरी चौकी से कुछ ही दूरी पर उन्होंने हामिद की गाड़ी रोक ली और लाठियों-डंडों से बुरी तरह पिटाई की. गंभीर रूप से घायल हामिद को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में फंदपुरी चौकी पहुंच गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया. मृतक के परिजनों ने बताया कि हामिद किराए की पिकअप चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था.
पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और घर में पांच बेटियां और दो छोटे बेटे हैं. परिवार का कहना है कि मामूली टक्कर को लेकर की गई यह हत्या अत्यंत बर्बर है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (देहात) सागर जैन, सीओ नकुड़ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. एसपी सागर जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story