भारत
युवक से बर्बरता, प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डालने का आरोप
jantaserishta.com
19 Oct 2026 8:17 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है. यहां एक युवक को निर्वस्त्र करके बेल्टों से पीटा गया. उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दबंगों का एक समूह एक युवक के साथ बर्बरता करता नजर आ रहा है. आरोपी युवक के कपड़े उतारकर उसे बेल्ट से बेरहमी से पीट रहे हैं, उस पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं.
आरोपियों ने इस पूरी हैवानियत का वीडियो मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल कर दिया. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि ये घटना करीब दो महीने पहले हुई थी. इस मारपीट और हमले के बाद पीड़ित युवक चुपचाप उस जगह को छोड़कर चला गया था. इतने गंभीर हमले के बावजूद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है. हमने पीड़ित युवक की पहचान कर ली है और उससे पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.'
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो जाएगा. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हमला किस वजह से किया गया और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी कौन हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





