
x
पढ़ें पूरी खबर.
अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 65 से 70 वर्ष की आयु की बुजुर्ग महिला वीना रानी की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. मृतका की बेटी सिमी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ इसी घर में रहती थी और उनके घर में पिछले डेढ़ से दो साल से दो युवक किरायेदार के रूप में रह रहे थे.
परिवार के अनुसार दोनों युवक शुद्ध पंजाबी बोलते थे और उनका व्यवहार हमेशा सामान्य और शांत रहा, जिससे कभी किसी प्रकार का शक नहीं हुआ. एक किरायेदार ने हाल ही में अपनी पत्नी को गांव छोड़कर आने की बात कही थी, जबकि दूसरे ने ऑस्ट्रेलिया का वीज़ा लगने और पार्टी देने का जिक्र किया था.
सिमी ने बताया कि बीती शाम पार्टी के बहाने उन्होंने मेरे बड़े भाई को ऊपर के फ्लोर पर बुलाया और शराब में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद रात करीब एक बजे के आसपास बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
सुबह ऊपर रहने वाले एक अन्य किरायेदार ने घटना की जानकारी दी. जब परिवार ने दरवाजा खोला तो बेड पर खून फैला हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था. मृतका बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो चुकी थी. घर में काफी मात्रा में सोने के गहने मौजूद थे, जिस कारण लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. एडीसीपी सिटी-2 वनीला ने बताया कि दो किरायेदारों पर संदेह है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. वहीं अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों को किरायेदार रखने से पहले उनकी पूरी जांच करवानी चाहिए. पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





