भारत

महिला की निर्मम हत्या, पुलिस को बेटे पर शक

admin
1 Nov 2023 11:51 AM GMT
महिला की निर्मम हत्या, पुलिस को बेटे पर शक
x

रोहतक। रोहतक जिले के आजादगढ़ में किराए के मकान में रहने वाली वृद्धा की देर रात हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के गले व सिर पर तवे से चोट मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को वृद्धा के बेटे पर शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी कि अमृत कॉलोनी हाल आजादगढ़ में रहने वाली करीब 65 वर्षीय कांता देवी की हत्या हो गई है। महिला का शव घर में पड़ा है। यहां चारों और खून फैला हुआ है। इसके सिर व गले पर चोट के निशान हैं। इस घटना के बाद से बेटा फरार है। महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। उनके बयानों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Next Story