
x
फैली सनसनी.
रांची (आईएएनएस)| साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में बीते 27 अप्रैल से लापता एक आंगनवाड़ी सेविका मालोती सोरेन के शरीर के कई टुकड़े बुधवार को जंगल में जहां-तहां बरामद किए गए। मालोती की बहन रानी सोरेन ने कटे हुए सिर के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। उसने आरोप लगाया है कि मालोती की हत्या उसके पति तलु किस्कू ने की है। पुलिस ने किस्कू को हिरासत में ले लिया है। मृतका की बहन का आरोप है कि किस्कू ने दूसरी महिला से शादी कर रखी है और उसने उसी के प्रभाव में आकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
मालोती की शादी बांझी पंचायत के चटकी गांव निवासी तलु किस्कू से हुई थी। वह इसी गांव में आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत थी। हाल में पति से झगड़े की वजह से वह मायके आ गई थी। बीते 23 अप्रैल को उसका पति उसे वापस ससुराल ले गया था। इसके बाद पिछले 27 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गई। उसके पति ने पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की सूचना नहीं दी। मालोती के मायके वालों ने बोरियो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पुलिस लापता महिला को खोज रही थी। बुधवार की सुबह मालोती के ससुराल से कुछ दूर जंगल से उसका कटा हुआ सिर बरामद किया गया। इसके बाद जंगल में कई जगहों से मानव अंगों के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस मालोती के पति से पूछताछ कर रही है।
Tagsनिर्मम हत्याहत्यासाहिबगंजसाहिबगंज न्यूज़साहिबगंज पुलिसbrutal murdermurdersahibganjsahibganj newssahibganj police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





