भारत

Brutal Murder: मां ने 4 साल के मासूम को फावड़े से काटा, फैली सनसनी

Shantanu Roy
12 Jun 2024 6:30 PM IST
Brutal Murder: मां ने 4 साल के मासूम को फावड़े से काटा, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
Bijnor. बिजनौर। बिजनौर Bijnor से एक चौकाने वाला मामना सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही चार साल के मासूम बच्चे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उस मासूम के शव को जला दिया। चार साल के मासूम की हत्या के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। बिजनौर के हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में आज सुबह समय लगभग दस बजे के करीब एक निर्दयी मां ने अपने 4 वर्षीय इकलौते पुत्र को फावड़े से काट कर मार डाला। दरअसल, कपिल पुत्र संसार आज सुबह जंगल में कृषि कार्य करने गए थे।

जैसे ही वह प्रातः दस बजे कृषि कार्य करके अपने घर वापस लौटे तो उन्होंने घर के अंदर जलती हुई आग और धुआं देखा। उनकी निगाह जलती आग के बीच अपने 4 वर्षीय इकलौते मासूम हर्ष उर्फ कल्लू पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए और चीख निकल गई। उसने जलते हुए पुत्र को आग की लपटों से बाहर निकाला। हालांकि स्वजन उसे अम्हेड़ा के एक नर्सिंग होम में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर कार्य वाहक थाना अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर हत्यारी मां को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल पर एसपी देहात राम अर्ज ने पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की और हत्या में प्रयोग किया जाने वाला रक्तरंजित फावड़ा, काफी जगह मासूम के बहे खून और राख को को देखा। अभी फिलहाल पुलिस मासूम बेटे की हत्या के कारणों का पता लगाने मे जुटी हुई है।
Next Story