भारत

शरीर के कई टुकड़े किए! लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल का मामला, अब हुआ एक और चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
9 Jun 2023 5:37 PM IST
शरीर के कई टुकड़े किए! लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल का मामला, अब हुआ एक और चौंकाने वाला खुलासा
x
देखें वीडियो.
मुंबई: लिव इन रिलेशन में रहने वाली सरस्वती वैद्य मर्डर केस से देश भर में सनसनी फैल गई है। 32 साल की सरस्वती की उसके 56 साल के लिव इन पार्टनर मनोज साहनी ने जिस तरह से हत्या की और शव से क्रूरता की, उससे पुलिस तक हैरान है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने गला रेत कर सरस्वती का मर्डर किया और फिर आरे से 20 से ज्यादा टुकड़े कर डाले। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाता रहा। लेकिन पुलिस से बयान में मनोज साहनी ने अलग ही कहानी गढ़ दी है।
उनकी पहचान करने में पुलिस सफल रही है। उनकी 3 बहनों को बुलाकर पहचान की गई है। शव परिवार को सौंपने का काम जारी है। उनका DNA मिलाया जा रहा है। जांच में पता कि ये लोग शादी-शुदा थे। उम्र में अंतर के कारण ये किसी और को नहीं बताते थे। डीसीपी जयंत बजबले ने ये जानकारी दी है।
डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है, जो 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ फ्लैट में रह रही थी। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सोसाइटी की सातवीं मंजिल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। महिला की हत्या के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया था। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाला गया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story