भारत

बेजुबान की बेरहमी से हत्या! जंजीर से बांधकर कुत्ते को लटका दिया, फिर...

jantaserishta.com
14 Nov 2022 11:57 AM IST
बेजुबान की बेरहमी से हत्या! जंजीर से बांधकर कुत्ते को लटका दिया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें लाइव वीडियो।
गाजियाबाद: कुत्तों को हमेशा से इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. दरअसल, यहां लोनी के पास ट्रॉविका सिटी के इलाइचीपुर में एक कुत्ते को दो युवकों ने बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, यह यह घटना 3 महीने पुरानी है. लेकिन इसका वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
वीडियो में देखा गया कि बेरहम युवकों कुत्ते को जंजीर से बांधकर दरवाजे से लटका दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने FIR दर्ज कर ली. पुलिस की टीम ने वीडियो में दिख रहे युवकों को ढूंढ निकाला और उनसे पूछताछ शुरू की. पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह उनका पालतू कुत्ता था. वह काफी समय से बीमार था इसलिए उन्होंने उसे मार डाला.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story