भारत

क्रूर घटना: लड़की के साथ हुआ रेप, पंचायत का असंवेदनशील फरमान आया सामने

jantaserishta.com
5 March 2022 8:01 AM IST
क्रूर घटना: लड़की के साथ हुआ रेप, पंचायत का असंवेदनशील फरमान आया सामने
x
एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है.

पटना: बिहार के सहरसा में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. महादलित लड़की के साथ हुई रेप की घटना के बाद पंचायत ने एक बेहद असंवेदनशील फरमान सुनाया है. पंचायत ने आरोपी युवक को 70 हजार रुपए जमा करने का आदेश दिया है. साथ ही, मामले को समझौते के जरिए शांत करने की बात कही है. इस बीच पुलिस ने बीच में आकर मामले को संभाला है.

घटना सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार की बताई जा रही है. यहां शुक्रवार को एक महादलित लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. बलात्कार का आरोप सरफराज नाम के युवक पर लगाया गया है. कहा जा रहा है कि इसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
ग्रामीणों के मुताबिक मामला सामने आने के बाद, पंच सामने आए और 70 हजार की एवज में मामला रफा-दफा करने की बात करने लगे. परिजन पुलिस के पास जा रहे थे, तभी दोनों पक्षों को बुलाकर, पंचायत बैठा दी गई. उसके बाद पंचायत ने अजीबो-गरीब फरामान सुनाते हुए कहा कि पीड़ित लड़की को आरोपी का परिवार 70 हजार रुपये देकर, मामले से पिंड छुड़ा सकता है. उसके बाद एक सामाजिक संगठन ने आगे आकर, युवती को थाने ले जाकर मामला दर्ज कराया.
लड़की की मां के मुताबिक, डांट फटकार के बाद लड़की घर से बाहर निकल गई थी. इसी दौरान नाबालिग महादलित युवती की खोजबीन शुरू हुई. उसके बाद उसके ननिहाल में होने की बात सामने आई. उसी दौरान लड़की के साथ आरोपी ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद युवती ने परिजनों को सारी बता बताई. घटना में एक सात वर्षीय बच्ची ने पुलिस को आंखों देखा हाल बताया है.
इस पूरे मामले पर पूर्व विधायक और सामाजिक संगठन के लोगों ने लड़की के घर पहुंचकर, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और पंचायत पर भी कार्रवाई करने की मांग की. हालांकि, इस पूरे मामले पर एसपी लिपी सिंह ने मीडिया से शनिवार को बातचीत करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story