
x
टीम ने आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया।
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एसटीएफ ने 1 किलो 107 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने खुफिया सूचना पर शनिवार को भुवनेश्वर के यूनिट-8 इलाके के पास छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक ड्रग पेडलर के कब्जे से ड्रग्स जब्त की।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ढेंकानाल जिले के निवासी चित्तरंजन साहू के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, एसटीएफ ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 से टास्क फोर्स ने 69 किलो से अधिक ब्राउन शुगर/हेरोइन, 202 ग्राम कोकीन, 113 क्विंटल गांजा, 750 ग्राम अफीम जब्त की है और 168 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Tagsभुवनेश्वरएसटीएफएक करोड़ की ब्राउन शुगरब्राउन शुगरBhubaneswarSTFbrown sugar worth one crorebrown sugar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





