भारत
OMG! मौत के मुंह से खींच लाया...प्लेटफॉर्म पर क्या हुआ?
jantaserishta.com
25 Nov 2025 12:41 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
सहारनपुर: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. जहां दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358) जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची, एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में अचानक लड़खड़ा गया और पटरी की ओर गिरने लगा. कुछ ही सेकंड में स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी थी. मौके पर मौजूद लोग डर के मारे चीख उठे, लेकिन ठीक उसी समय पास में खड़े एक अन्य यात्री ने तेजी दिखाते हुए गिरते हुए शख्स का हाथ पकड़ लिया और पूरी ताकत से अपनी ओर खींच लिया. जिससे हादसा होने से टल गया.
घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली. रेल कर्मियों ने भी चेतावनी दी कि चलती ट्रेन से उतरना या चढ़ना हादसे को दावत देना है. साथ ही प्लेटफॉर्म पर घोषणाओं में बार-बार यात्रियों से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की अपील की गई.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी हड़बड़ी बड़ा हादसा बना सकती है, इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि सतर्कता ही सुरक्षा है और एक सामान्य सी लापरवाही कई ज़िंदगियों को खतरे में डाल सकती है.
घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति ट्रेन के रुकने से पहले ही कूद गया. जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन की पहियों की तरफ जाने लगा. लेकिन उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उसे खींच लिया. जिससे व्यक्ति हादसे का शिकार होने से बच गया.
Tagsसहारनपुर रेलवे स्टेशनदुर्गियाना एक्सप्रेसप्लेटफॉर्मSaharanpur Railway StationDurgiyaana ExpressPlatform
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





