भारत

भाई की हत्या, घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और गांजा बरामद

jantaserishta.com
29 Jan 2022 8:40 AM IST
भाई की हत्या, घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और गांजा बरामद
x
परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

लखनऊ: लखनऊ के इटावा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली. गांव के लोगों से मिली जानकारी के बाद मृतक का भाई घटनास्थल पर पहुंचा और फिर वहां से थाना जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी.

पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.
मामला असना गांव के बेकारी पुरवा गांव का है. यहां के अमृत लाल नाम के व्यक्ति की लाश गांव वालों ने देखी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण हृदेश कटारिया ने बताया कि मृतक के भाई के जरिए हमें वारदात की सूचना मिली. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और गांजा बरामद किया गया है. फिलहाल, हत्या के कारणों और हत्यारों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है.
एसपी ने बताया कि अमृतलाल 20 से 22 साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गया था. वह गांव में सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहता था. गांववालों ने बताया कि शाम को अमृतलाल के साथी उसके पास आते थे और शराब पीते थे. वहीं. परिजनों ने शक जताया है कि जो लोग अमृतलाल के पास आते थे, उनमें से ही किसी ने उसकी हत्या की है. परिजन की ओर से पुलिस को कुछ नाम भी दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर मृतक को मंदिर का पुजारी बताया जा रहा था. इस अफवाह का एसपी ने खंडन किया. उन्होंने बताया कि वह पुजारी नहीं था. वह हर समाज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होता था. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ऐसा कोई धार्मिक स्थान नहीं है जहां लोग पूजा करने आते हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story