भारत

रक्षाबंधन के 10 दिन बाद मिला भाई का शव, पेड़ पर लटकर सड़ी मृतक की लाश

Shantanu Roy
9 Sep 2023 2:12 PM GMT
रक्षाबंधन के 10 दिन बाद मिला भाई का शव, पेड़ पर लटकर सड़ी मृतक की लाश
x
मचा कोहराम
नवादा। नवादा में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। परिवार आशंका जता रहा कि युवक की हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। घटना हिसुआ डीह के एक बागीचे में शनिवार को घटी है। शीशम के पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली है। राखी के दिन बहन के साथ रक्षाबंधन बनाकर घर से निकला था। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र की कालीपुर गांव के रहने वाले मिथिलेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। अपने परिवार से पांच हजार रुपए लेकर प्रदेश कमाने के लिए निकला था, लेकिन युवक की शव 10 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला है। उसने काले रंग की टीशर्ट और ग्रे कलर का पाजामा पहना हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी प्रतीत हो रहा जैसे युवक ने पेड़ पर चढ़कर गले में गमछे को फाड़कर फांसी का फंदा बनाकर लगाया है। वहां से वह पेड़ पर चढ़ा वहीं उसकी चप्पल पड़ी थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह मनमां और गारोबिगहा से ट्यूशन पढ़ने जा रही लड़कियों की नजर अचानक शव पर पड़ी, तो शोर होने लगा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भाई छोटू कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन कोलकाता कमाने के लिए निकला था। उस दिन के बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार को सूचना मिली कि मेरे भाई की मौत हो चुकी है। युवक के पॉकेट के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड नोट नहीं मान रही है। इसमें लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। परिवार का मोबाइल नंबर और नाम भी दिया गया है। या सुसाइड पैन कार्ड के पन्ने पर लिखा गया है।
Next Story