भारत

भाई का कारनामा: दूल्हे को चाकू मारकर किया घायल, फिर...

jantaserishta.com
13 May 2022 6:11 PM IST
भाई का कारनामा: दूल्हे को चाकू मारकर किया घायल, फिर...
x
शादी के कार्यक्रम के दौरान जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

बेतिया: बिहार के बेतिया में एक घर में शादी के कार्यक्रम के दौरान जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे. घर से बारात निकलनी थी लेकिन उससे पहले ही दूल्हे के छोटे भाई ने हमला कर अपने बड़े भाई को अस्पताल पहुंचा दिया. हालांकि दूल्हे की जान बच गई और इलाज के बाद फिर से उसकी बारात निकली जबकि छोटा भाई हवालात पहुंच गया.

घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढवा भवनीपुर गांव की है, जहां गुरुवार की शाम को शादी की रस्में चल रही थीं. इस दौरान रोशन पाठक ने अपने बड़े भाई दीपक पाठक को चाकू से गोद दिया. परिजनों ने दूल्हे को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया.
बारात निकलने के दौरान अचानक छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई (दूल्हा) पर हमला करने के बाद वहां अफरातफरी मच गई. एक तरफ परिजनों ने जहां दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दूसरी तरफ वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे के आरोपी भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इलाज के बाद दीपक पाठक की बारात निकली.
इस मामले को लेकर नवलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दीपक पाठक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रौशन पाठक उर्फ छोटा डॉन को जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बड़े भाई पर हमला करने वाला आरोपी नशे का आदी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story