भारत
खौफनाक कदम: जमीन के विवाद में भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, रिश्तों का कत्ल
jantaserishta.com
8 March 2023 10:11 AM IST

x
गिरफ्तार कर लिया गया है।
रांची (आईएएनएस)| गुमला जिले के रायडीह थाना अंतर्गत कंचोड़ा गांव में एक शख्स ने अपने ही बड़े ही बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक अल्बर्ट मिंज की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी रॉबर्ट मिंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया गया कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति हिस्सेदारी को लेकर विवाद था। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन पंचायत के फैसले से छोटे भाई रॉबर्ट मिंज संतुष्ट नहीं था? वह अक्सर बड़े भाई पर पंचायत पर दबाव डालकर अपने पक्ष में फैसला सुनाने का आरोप लगाता था। बीती देर रात छोटा भाई शराब के नशे में धुत अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर गाली गलौज करने लगा। विवाद बढ़ा तो आवेश में आकर रॉबर्ट मिंज ने घर में रखे धारदार हथियार टांगी से बड़े भाई के सिर और गर्दन पर जोरदार वार किया। हमले के कारण अचेत होकर अल्बर्ट मिंज जमीन पर गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। खून खराबे को देख ग्रामीणों और परिजनों ने हत्याकांड मामले की सूचना रायडीह थाना की पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने गांव में ही छिपे हत्याकांड को अंजाम देने वाले छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोबोट मिंज ने पुलिस के समक्ष जमीन विवाद और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर अपने भाई की हत्या करने की बात को स्वीकार कर ली है।
Tagsकुल्हाड़ीझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसगुमलाहत्याaxejharkhandjharkhand newsjharkhand policegumlamurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





