भारत
गज भर जमीन के लिए भाई बना कातिल, युवक की गोली मारकर हत्या
jantaserishta.com
15 Oct 2026 5:26 PM IST

x
हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गज भर जमीन के लिए चचेरे भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव की है।
आरोप है कि खेत की जुताई कराने के सिलसिले में गांव पहुंचे युवक को उसके चचेरे भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान करनपुरा गांव निवासी आदर्श पांडेय (21) के रूप में हुई है। आदर्श अपने पाही गांव मेथौली, थाना हरपुर-बुदहट से करनपुरा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका अपने चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बीच राधेश्याम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आदर्श को गोली मार दी। गोली लगते ही आदर्श ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आदर्श की अभी शादी नहीं हुई थी। वह घर पर रहकर खेती-किसानी का काम करता था। वह तीन भाइयों में से एक था। उसके दो भाई बाहर रहकर निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। आदर्श की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आदर्श की हत्या की घटना ने परिवार और गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। महज कुछ गज जमीन के विवाद ने एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया, फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





