भारत

भाई ही निकला हत्यारा: बहन को बेदर्दी से मार डाला, कमरे में ही दफन की लाश और...

jantaserishta.com
26 Dec 2022 12:40 PM IST
भाई ही निकला हत्यारा: बहन को बेदर्दी से मार डाला, कमरे में ही दफन की लाश और...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उसी पर सो रहा था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को कमरे में ही दफ्न करके दो दिन से उसी पर सो रहा था. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के परली गांव में हिमांशु सिंह नाम के भाई ने अपनी ही बहन को मौत के घाट उतार दिया.
अपनी बहन के संबंधों को लेकर हिमांशु सिंह नाराज था और उसने गला दबा कर मार डाला. हिमांशु ने न सिर्फ बहन की हत्या की बल्कि उसके शव को घर के कमरे में ही दफ्न कर दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही हिमांशु सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story