भारत

भाई ने ही ली भाई की जान, चलाया चाकू, जानें क्यों किया ऐसा?

jantaserishta.com
28 March 2022 1:38 PM IST
भाई ने ही ली भाई की जान, चलाया चाकू, जानें क्यों किया ऐसा?
x
खून के रिश्तों को तार-तार कर दिया.

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने खून के रिश्तों को तार-तार कर दिया. उसने अपने ही सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. साथ ही उसने अपने भतीजे को भी चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत को देखते हुए उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. यह घटना चकिया थान क्षेत्र के भुवन छपरा पंचायत के मधुछाई गांव की है.

बताया गया है कि छोटे भाई का बड़े भाई से शादी को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. वहीं, भतीजे को भी चाकू मार कर घायल कर दिया.
घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. युवक-बच्चे पर चाकू से हमला होता देख उनके होश उड़ गए. पूरे घर में चीख पुकार मच गई. वो घायल युवक और बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े. इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं, डॉक्टर ने बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के मुजफ्फरपुर के अस्पताल रेफर कर दिया.
मामले की जानकारी मिलने पर चकिया थाना पुलिस पहुंची. उसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.
बड़े लड़के की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी अस्पताल परिसर में चित्कार मारती दिखी. अन्य परिजनों की भी आंखों से आंसुओं की धार बंध गई. पूरे अस्पताल में मौत का मातम पसर गया.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चकिया रेफरल अस्पताल के सामने जाम लगा दिया. ये लोग हत्यारे भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story