भारत

राखी बांधने के कुछ घंटे बाद भाई ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम

jantaserishta.com
30 Aug 2026 8:14 AM IST
राखी बांधने के कुछ घंटे बाद भाई ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम
x

सांकेतिक तस्वीर

स्टेटस भी लगाया था.
जलगांव: रक्षाबंधन का त्योहार, महाराष्ट्र के जलगांव में इसी त्योहार के दिन एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. दशरथ नगर इलाके में 18 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जब परिजनों ने अस्पताल में युवक का शव देखा, तब भी उसकी कलाई पर बहन की बांधी हुई राखी मौजूद थी.
युवक की पहचान रोहित साहेबराव धनगर के रूप में हुई है. रोहित अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ दशरथ नगर के असोदा रोड इलाके में रहता था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर उसकी छोटी बहन ने उसे राखी बांधी थी. भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के बीच रोहित ने अपने मोबाइल फोन पर ‘हैप्पी रक्षा बंधन ताई’ का स्टेटस भी लगाया था.
राखी बंधवाने के बाद रोहित अपने चाचा के गांव जाने के लिए नए बस स्टेशन गया. इसके बाद दोपहर में वह अपने पिता के साथ मेहरून इलाके में अपनी मौसी के घर भी गया था. वहां से वह करीब दो बजे दशरथ नगर स्थित अपने घर वापस लौटा.
बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद रोहित ने कहा कि उसे नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना है और वह थोड़ी देर में वापस लौट आएगा. उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. रोहित को तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल में जब परिवार ने रोहित का शव देखा तो उसकी कलाई पर वही राखी बंधी हुई थी, जिसे उसकी बहन ने सुबह बड़े प्यार से बांधा था. यह दृश्य देखकर परिजनों का कलेजा कांप उठा. जिस भाई की कलाई पर कुछ घंटे पहले बहन ने रक्षा का धागा बांधा था, उसी भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से दशरथ नगर इलाके में भी शोक की लहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल रोहित के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story