भारत

भाई ने अपनी सगी बहन का गला घोंटा, शव को घर में दफनाया

Admin2
26 Dec 2022 1:12 PM GMT
भाई ने अपनी सगी बहन का गला घोंटा, शव को घर में दफनाया
x
पढ़े पूरी खबर
सैरपुर: लखनऊ के सैरपुर के परली गांव में रहने वाले हिमांशु ने अपनी सगी बहन शिवानी (20) का गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद हिमांशु ने उसके शव को दूसरे कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। वारदात की जानकारी ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से गड्ढा खोदकर बाहर निकाला। आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक मृतका का संबंध गांव के ही किसी युवक से था। जिस पर आरोपी आपत्ति करता था। इसी बात पर शनिवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक सैरपुर के परली गांव का हिमांशु सिंह पेशे से डाला चालक है। परिवार में उसके अलावा बहन शिवानी रहती थी।
Next Story