भारत

युवक ने नाबालिग को दिखाया अश्लील वीडियो, कहा- ऐसा करेंगे

jantaserishta.com
22 March 2022 8:29 PM IST
युवक ने नाबालिग को दिखाया अश्लील वीडियो, कहा- ऐसा करेंगे
x
पढ़े पूरी खबर

अलवर: अलवर महिला थाना पुलिस में एक युवक ने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बहन को स्कूल जाते समय एक युवक द्वारा मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

महिला थाना प्रभारी चौथमल वर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके के एक युवक ने मंगलवार सुबह थाने पर आकर रिपोर्ट दी कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिक बहन कक्षा 6 में पढ़ती है, जो सुबह अग्रसेन मार्केट होते हुए अपने स्कूल जा रही थी.
इस दौरान एक युवक ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखा कर कहा कि ऐसा करेंगे. इसके बाद उसकी बहन ने घर आकर इस घटना के बारे में बताया इस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वही इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक अखेपुरा मोहल्ला निवासी रवि कोली को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story