
x
DEMO PIC
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बीती रात की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। मनोज प्रसाद बीती रात अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर जमीन के कागजात मांगने गया था। कागजात नहीं देने पर उसने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
कुछ दिन पहले गांव में बैठी पंचायत में मसले को सुलझा दिया गया था। इसी बीच शुक्रवार की रात एक बार फिर विवाद होने के बाद यह वारदात सामने आई। पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक दिलीप के घरवालों के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





