भारत

पुलिस कस्टडी में बहन को भाई ने मारी गोली, खौफ़नाक कबूलनामा!

jantaserishta.com
25 March 2026 10:15 AM IST
पुलिस कस्टडी में बहन को भाई ने मारी गोली, खौफ़नाक कबूलनामा!
x
जानें पूरा मामला.
सहारनपुर: सहारनपुर में पुलिस कस्टडी के दौरान युवती को गोली मारने की सनसनीखेज घटना के बाद अब आरोपी भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी मोंटी राणा खुद सामने आकर इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाई दे रहा है. उसने साफ कहा कि उसने ही अपनी बहन को गोली मारी है और इस घटना में किसी और का कोई दोष नहीं है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.
पूरा मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव रामखेड़ी का है. वायरल वीडियो में मोंटी राणा अपना नाम और गांव बताते हुए कहता है कि परिवार ने उसकी बहन को काफी समझाया था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. इसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गया और यह कदम उठा लिया. युवक बार-बार यह कहते हुए नजर आता है कि उसके परिवार या किसी रिश्तेदार को इस मामले में न घसीटा जाए, क्योंकि जो कुछ हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी वह खुद ले रहा है.
वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसे ऐसा करने से उसके भाई, पिता और मां ने भी रोका था, लेकिन उस समय वह गुस्से को काबू नहीं कर पाया. अब वह खुद थाने जाकर सरेंडर करने की बात कह रहा है. वहीं इस मामले में पुलिस भी वायरल वीडियो की जांच कर रही है और पूरी घटना को साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है. घटना के बाद से रामखेड़ी गांव और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
बकौल मोंटी- 'मेरा नाम मोंटी राणा गांव रामखेड़ी, यह मेरी बहन थी मैंने इसको गोली मारी इसमें और कोई दोषी नहीं है, पूरे घर में इसे समझाया था लेकिन इसने किसी की बात नहीं मानी, मेरे घर में किसी को यह नहीं पता था कि मैं ऐसा करूंगा मेरे पर गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ, इसमें किसी की बात नहीं मानी इसीलिए मैंने इसको गोली मार दी इस पूरी घटना का जिम्मेदार में हूं, कोई रिश्तेदार नहीं है कोई कुछ नहीं है, मुझे ऐसा करने से सब ने रोका मेरे भाई ने भी मेरे बाप ने भी मेरी मां ने भी, इसमें कोई दोषी नहीं है मैं खुद दोषी हूं जो किया मैंने अपनी मर्जी से किया और आज भाई मैं थाने में जाकर सरेंडर कर रहा हूं।
बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन 16 मार्च को एक युवक के साथ घर से चली गई थी. इस मामले में गांव कंधेला निवासी लवकुश और गोविंद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस ने 22 मार्च की देर रात युवती को बरामद कर लिया था और 23 मार्च को नियमानुसार मेडिकल जांच के लिए फतेहपुर सीएचसी लाई थी. इसी दौरान यह वारदात हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story