भारत
नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर भाई ने किया दुष्कर्म, पत्नी का मर्डर कर चुका है
jantaserishta.com
3 July 2026 5:20 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है.जहां एक सगे बड़े भाई पर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा.पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आपको बात दें की जिले के थरियांव थाना क्षेत्र का रहने वाला रावेन्द्र करीब दो साल पहले पत्नी की हत्या के मामले में जेल गया और लगभग 15 दिन पहले जमानत पर बाहर आया था.जेल से लौटने के बाद उसने अपनी नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता ने परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया.
इसके बाद पीड़िता ने अपनी सहेलियों की मदद से घटना से जुड़ा एक वीडियो बनवाया.वीडियो सामने आने के बाद परिजनों के भी होश उड़ गए. जिसके बाद पीड़िता की भाभी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





