भारत

भाई फोन है या बम: OnePlus Nord 2 में फिर हुआ धमाका, बुरी तरह घायल हुआ यूजर

jantaserishta.com
9 Nov 2021 1:02 PM IST
भाई फोन है या बम: OnePlus Nord 2 में फिर हुआ धमाका, बुरी तरह घायल हुआ यूजर
x

नई दिल्ली: वनप्लस के पॉप्युलर स्मार्टफोन Nord 2 में ब्लास्ट होने का नया मामला सामने आया है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार फोन में ब्लास्ट की यह घटना महाराष्ट्र के धुले की है। ब्लास्ट के वक्त फोन यूजर की जींस की दाईं तरफ वाली पॉकेट में रखा था। फोन में हुए ब्लास्ट की कुछ तस्वीरें सुहित शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट कितना घातक था।

ट्विटर यूजर ने फोन के बैक के भी कई फोटोज को शेयर किया है। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि फोन में नीचे बाईं तरफ से आग लगनी शुरू हुई। ब्लास्ट के वक्त फोन ट्रांसपैरंट TPU केस में था और इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ब्लास्ट के बाद यह नीचे से दो हिस्सों में फट गया है।
इस हादसे में यूजर की जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में यूजर की जान बच गई। वनप्लस नॉर्ड 2 में हुए ब्लास्ट के बारे में कंपनी ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है।
कंपनी ने कहा, 'हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम यूजर के संपर्क में है और मामले की जांच के लिए हम जरूरी डीटेल जुटा रहे हैं।' फोन में ब्लास्ट होने की वजह क्या थी, इस बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story